आम आदमी पार्टी का न्यूटिमा अस्पताल पर हल्ला बोल- किया हंगामा

आम आदमी पार्टी का न्यूटिमा अस्पताल पर हल्ला बोल- किया हंगामा

मेरठ। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता महानगर के न्यूटिमा अस्पताल के खिलाफ हल्ला बोल अभियान का एलान करते हुए मेरठ विकास प्राधिकरण के दफ्तर में घुस गए और आरोप लगाया कि बिना नक्शा पास कराए न्यूटिमा अस्पताल का निर्माण करने वाले प्रबंधन के खिलाफ एमडीए द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अपने हाथों में बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए मेरठ विकास प्राधिकरण के दफ्तर में घुस गए। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि महानगर में न्यूटिमा अस्पताल का निर्माण बिना नक्शा पास कराये किया गया है।

आरोप है कि एमडीए के अफसरों की मिली भगत से न्यूटिमा अस्पताल को अवैध रूप से खड़ा किया गया है, जहां मानक भी पूरे नहीं है और नक्शा भी नियमों के विपरीत बनाया गया है।‌ अस्पताल के पास एनओसी भी नहीं है।

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने मेरठ विकास प्राधिकरण के वाइस चांसलर अभिषेक पांडे से मुलाकात करते हुए तत्काल प्रभाव से न्यूटिमा अस्पताल पर सील लगाते हुए उसके खिलाफ बुलडोजर कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अस्पताल की बहु मंजिला इमारत मानकों को तांक पर रखते हुए बनाई गई है‌। अस्पताल में मरीजों के साथ खुली लूट-खसौट करते हुए उन्हें दोनों हाथों से लूटा जा रहा है।आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए न्यूटिमा अस्पताल को लाक्षागृह करार देकर उसे सील करने और ध्वस्त करने की डिमांड उठाई।

epmty
epmty
Top