लखनऊ पहुंची प्रियंका का जोरदार स्वागत-कई जगह लगा जाम

लखनऊ पहुंची प्रियंका का जोरदार स्वागत-कई जगह लगा जाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का राजधानी में जगह-जगह अनेक स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ने की वजह से कई जगह पर ट्रैफिक जाम हो गया। जिसके चलते लोगों को कांग्रेस नेता के काफिले से आगे निकलने की जगह नहीं मिल सकी।


शुक्रवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर उत्तरी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर आई कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को जुलूस की शक्ल में पार्टी के कार्य कार्यालय पर ले गए। इससे पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जीपीओ पार्क पहुंची। जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में व्याप्त जंगलराज, पंचायत चुनाव में हुई हिंसा, महिला उत्पीडन और प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ दो मिनट का मौन धारण किया और उत्तर प्रदेश पुलिस को मौन रहते हुए एक कागज पर पूछे गये सवालों का जवाब दिया। गांधी प्रतिमा पर मौनधारण के समय प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी उनके साथ रहे। कांग्रेस नेता प्रियंका के काफिले के कारण रास्ते में अनेक स्थानों पर जाम लग गया। लखनऊ प्रवास के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों व जिला एवं शहर अध्यक्षों के साथ बैठक करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं के साथ बातचीत भी करेंगी। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में लखनऊ एयरपोर्ट पर मौजूद थे। जिन्होंने कांग्रेस नेता के पहुंचते ही नारेबाजी करनी शुरू कर दी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा करीब डेढ़ साल बाद शुक्रवार की दोपहर राजधानी लखनऊ पहुंचीं। एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस कार्यालय तक प्रियंका गांधी का कार्यकर्ता भव्य स्वागत कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा के इस दौरे को अहम माना जा रहा है। लखनऊ में गोखले मार्ग स्थित कौल हाउस में प्रियंका गांधी 2 दिन रहेंगी। इस दौरान उनका जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात और बैठक का कार्यक्रम है।


कांग्रेस महासचिव के आगमन को लेकर प्रदेश मुख्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है। बाहर सड़क पार्टी के झंडे, बैनर, होर्डिंग से पटी हैं। एयरपोर्ट से लेकर पार्टी मुख्यालय तक करीब 28 जगह कांग्रेसी उनका स्वागत कर रहे है।

epmty
epmty
Top