किसानों से अनुरोध केंद्रों पर लाएं साफ व सूखा धान- निहारिका सिंह

शामली। जिला खाद्य विपणन अधिकारी, निहारिका सिंह ने बताया कि जनपद में अब तक किसानों से 536.360 मी0टन0 की खरीद हो चुकी है जो लक्ष्य 300 मी0टन0 के सापेक्ष 178.79 प्रतिशत है। धान की बढ़ती आवक के दृष्टिगत तथा ब्लाॅक शामली में कोई भी धान केन्द्र न होने के कारण किसानों की सुविधा के लिए जिलाधिकारी के निर्देशानुसार पी0सी0यू0 एजेन्सी के एक केन्द्र को मण्डी परिसर, शामली में खोला गया है। सरकारी धान क्रय केन्द्रों पर मोटा धान व ग्रेड-ए धान की खरीद की जायेगी, जैसा कि क्रय नीति में प्राविधानिक है। किसी भी दशा में सुपर फाइन या बासमती धान की खरीद नहीं की जायेगी। कृषि विभाग से प्राप्त सूचना के आधार पर मोटे धान की प्रजातियाॅ है-नरेन्द्र-359, पी0आर0-113, पी0आर0-11 तथा बासमती धान की प्रजातियाॅ है-पी0बी0-1509, पी0बी0-1121, आर0एस0-10 है। सरकारी केन्द्रों पर धान खरीद 01 अक्टूबर, 2020 से 31 जनवरी, 2021 तक की जायेगी। क्रय केन्द्रों के खुलने का समय प्रातः 9 बजे से सांय 5 बजे तक है।

जनपद में अबतक कुल किसान पंजीकरण 1150 हो चुका है। किसानों में अनुरोध है कि केन्द्रों पर धान को सुखाकर व साफ करके लाये। तथा मोटा धान ही विक्रय हेतु लाए। किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर किसान भाई कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर-9058409059, 6395870401 पर सम्पर्क कर सकते है। सप्ताह में दो दिन प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को सीमांत कृषक व लघु कृषक धान बेचने के लिए आरक्षित रखे जायेंगे।