UP के पूर्व मुख्यमंत्री का निधन

UP के पूर्व मुख्यमंत्री का निधन
  • whatsapp
  • Telegram

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सीएम की गद्दी पर दो बार कमान संभाल चुके कल्याण सिंह का आज निधन हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने बीमारी के चलते एसजीपीजीआई में अंतिम सांस ली। आज उनका लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से भाजपा में गमगीन माहौल बन गया है। मुज़फ्फरनगर शहर से विधायक और यूपी सरकार में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि उनके निधन से देश की राजनीति ने अनमोल रत्न खोया है। मैं उनको श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जन्म 6 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में हुआ था। उनके पिता का नाम तेजपाल लोधी एवं माता का नाम सीता देवी था। कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। कल्याण सिंह पहली बार वर्ष 1991 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और दूसरी बार उन्होंने वर्ष 1997 में मुख्यमंत्री की कमान संभाली थी।

इसके अतिरिक्त कल्याण सिंह कई बार अतरौली के विधानसभा सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके साथ ही साथ ये उत्तर प्रदेश में लोकसभा सांसद और राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कल्याण सिंह प्रदेश के मुख्य राजनैतिक चेहरों पें एक इसलिये माने जाते हैं क्योंकि इनके पहले सीएम के कार्यकाल के दौरान ही बाबरी मस्जिद की वारदात हुई थी। बाबरी मस्जिद विध्वंस के पश्चात उन्होंने इसका नैतिक दायित्व लेते हुए 6 दिसम्बर 1992 को सीएम के पद से त्यागपत्र दे दिया था।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top