विधायक को फेसबुक पर गाली देने वाला बदमाश गिरफ्तार

भरतपुर। राजस्थान में धौलपुर की विधायक शोभारानी कुशवाह को फेसबुक पर लाइव होकर गाली देने के आरोपी को बसेड़ी थाना पुलिस ने आज मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी भरत ठाकुर ने 16 फरवरी को फेसबुक पर लाइव होकर विधायक के साथ जेल में बंद उनके पति बी एल कुशवाह को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी।
पुलिस ने आरोपी भरत ठाकुर निवासी रायजीत का नगला को पुलिस ने तीन राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में लगातार छापेमारी के बाद मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के अंबाह कस्बे से पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा ने बताया कि आरोपी भरत ठाकुर को।मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
वार्ता
Next Story
epmty
epmty