महिलाओं ने किया स्टंट- पुलिस ने काटा हजारों का चालान

महिलाओं ने किया स्टंट- पुलिस ने काटा हजारों का चालान

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद से एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़की बुलेट बाईक चला रही है और उसने अपने कंधे पर एक लड़की बैठा रखा है। इस वीडियो पर तरह-तरह की कमेंट आ रही है। किसी ने इस वीडियो को देखकर कमेंट किया कि सिर्फ पुरूष ही सारे मजे क्यों उठायें, तो कुछ ने महिला सशक्तिकरण की मिशाल बताया है। लड़कियों द्वारा किया गया यह स्टंट जान भी ले सकता था।


एसपी टैªफिक रामानंद पी.डी. कुशवाह ने महिला द्वारा किये गये स्टंट की वीडियो पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। महिला ड्राइवर का नाम अंजू देवी बताया जा रहा है। महिला का इस कारनामे के लिये अब 11 हजार रूपये भुगतने पडेंगे। क्योंकि एसपी ट्रैफिक रामानंद पी.डी. कुशवाह ने तीन धाराओं में चालान कर उन पर जुर्माना लगा दिया है। पुलिस ने बिना हेलमेट के बाईक चलाने की वजह से 1 हजार रूपये, राज्य सरकार से लिखित अनुमति लिये बिना सार्वजनिक जगह पर स्पीड का प्रदर्शन करने पर 5 हजार रूपये व धारा 3 या 4 का उल्लंघन करने हुए वाहन चलाने के वजह से 5 हजार रूपये का जुर्माना लगाया है।

Next Story
epmty
epmty
Top