विधवा के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज

विधवा के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में घमूडवाली थाना क्षेत्र में एक युवक के विधवा महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र के रतनपुरा निवासी पीड़ित महिला की मंगलवार देर रात रिपोर्ट के आधार पर आरोपी एवं गांव के ओमप्रकाश पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि वह दोपहर में घर में अकेली थी और खाना बना रही थी। इसी दौरान ओमप्रकाश आया और जबरदस्ती खींचते हुए उसे कमरे में ले गया। डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह मौके से भाग गया।

पुलिस ने बताया कि महिला के बच्चे अलग रहते हैं। वह अकेली रहती है। इस घटना के बाद उसने अपने परिवार वालों को बताया। देर शाम को परिवार के लोगों के साथ महिला थाने में पहुंची। उसके द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है।

Next Story
epmty
epmty
Top