दो लड़कों को तालिबानी सजा देने का वीडियो वायरल- पेड़ से बांधकर पीटा

दो लड़कों को तालिबानी सजा देने का वीडियो वायरल- पेड़ से बांधकर पीटा

बाराबंकी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। वायरल हो रही इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो लड़कों की पेड़ से बांधकर पिटाई की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली नगर इलाके के मोहल्ला नूरपुर निवासी मजबुल्ला का लड़का और उसका रिश्तेदार बकरी के चारा लेने के लिये गांव खसपरिया में गये थे। गांव खसपरिया में जमीन पर लगे गूलर के पेड़ से पत्ते तोड़कर लौट रहे थे। पीड़ित का आरोप है कि उस गांव के ही त्रिलोकी और उनके लड़के सोनू ने दोनों को पकड़ लियाऔर उनकों रस्सी के माध्यम से पेड़ से बांधदिया। पेड़ से बांधने के बाद उन्हें लाठियों से पीटा। उधर दूसरे पक्ष का कहना है कि वह दोनों लड़के एक आठ साल की नाबालिग के साथ छेड़छाड कर रहे थे।

Next Story
epmty
epmty
Top