UP पुलिस भर्ती परीक्षा लीक मामला- बागपत से लगा मास्टरमाइंड हाथ

UP पुलिस भर्ती परीक्षा लीक मामला- बागपत से लगा मास्टरमाइंड हाथ

मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने के मास्टरमाइंड को पुलिस ने बागपत से अरेस्ट कर लिया है। गिरफ्तार किया गया मास्टरमाइंड दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के तौर पर तैनात है।

मंगलवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा का पेपर लीक करने के मामले की जांच करते हुए अपनी कार्यवाही में गंभीरता के साथ जुटी उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने विक्रम पहल नामक मास्टर माइंड को बागपत में पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार किया है।

पेपर लीक करने का मास्टरमाइंड दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह पहल तकरीबन एक महीने से फरार चल रहा था। एसटीएफ के मुताबिक बागपत के पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार किए गए पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड विक्रम पहल ने ही पेपर को अलग-अलग लोगों को देखकर उसे मानेसर एवं रीवा में अभ्यर्थियों को पढ़वाया था।

epmty
epmty
Top