पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, हथियार भी मिले

पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, हथियार भी मिले

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में आज दो नक्सलियों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ स्थल से पुलिस जवानों को एक इंसास रायफल और एक बंदूक भी मिली है।

सूत्रों ने बताया कि कोयलीबेड़ा के चिलपरस और गोमे के पास नक्सलियों की मौजूदगी की खबर थी। इसके बाद जिला पुलिस का संयुक्त दल मौके पर रवाना किया गया। इस बीच घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जवानों ने भी तत्काल मोर्चा संभालते हुए गोलीबारी की। लगभग एक घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद नक्सली जंगल में अंदर की ओर भाग निकले। मौके पर तलाशी के दौरान दो नक्सलियों के शव, एक इंसास रायफल और एक बंदूक मिली है। नक्सलियों की पहचान की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल का कहना है कि पुलिस जवानों का दल मुठभेड़ के बाद भी जंगल में तलाशी अभियान में जुटा रहा।

epmty
epmty
Top