ढ़ाई किलो अफीम बरामद- तीन आरोपी गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में चलाये जा रहे आपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत पुलिस ने आज श्यामनगर एवं महेश नगर थाना क्षेत्र में ढ़ाई किलोग्राम अफीम बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर महेश नगर थाना क्षेत्र में कार्यवाही करते हुये किशनलाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो किलो 294 ग्राम अफीम, इलेक्ट्रानिक कांटा एवं मादक पदार्थ की ब्रिकी राशि एक लाख दो हजार तीन सौ रूपये बरामद किये।
इसी प्रकार श्यामनगर थाना क्षेत्र में दीपक कुमार, पीराराम को गिरफ्तार करके उनक कब्जे से दो सौ ग्राम अफीम एवं परिवहन में प्रयोग में लाई गयी लग्जरी कार बरामद की है।
उन्होंने बताया कि शहर में अभियान के तहत अब तक 676 प्रकरण दर्ज करके 859 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।
वार्ता




Next Story
epmty
epmty