आर्थिक तंगी से परेशान होकर पूरे परिवार ने खाया जहर

आर्थिक तंगी से परेशान होकर पूरे परिवार ने खाया जहर

मेरठ। आर्थिक तंगी से परेशान एक परिवार ने एक साथ जहर का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार आर्थिक तंगी के कारण परेशान था और घर की छोटी-छोटी जरूरतों को भी पूरा नहीं कर पा रहा था।

जहर खाने की घटना को अंजाम देने वाला पूरा परिवार मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र की अंसल कॉलोनी में रहता था। इस पूरे घटनाक्रम में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि माता-पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा परिवार पिछले 3 वर्षों से आर्थिक तंगी से परेशान था। आर्थिक तंगी की वजह से पूरे परिवार का पालन पोषण भी होने में बड़ी मुश्किल हो रही थी। 2018 में परिवार के टेंट हाउस में आग लग गई थी। परिवार का एकमात्र आय का साधन टेंट हाउस ही था।

टेंट हाउस में आग लगने की वजह से आय का साधन बंद हो गया और परिवार के सामने आर्थिक समस्याओं का पहाड़ खड़ा हो गया। छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी। आर्थिक तंगी की वजह से परिवार काफी तनाव में चल रहा था। सभी सदस्यों ने एक साथ जहर खाकर जान देने की कोशिश की। माता-पिता की तो जान बच गई मगर अब भी उनकी तबियत गंभीर बतायी जा रही है। मगर इस घटनाक्रम में एक बच्चे की मौत हो गई।



Next Story
epmty
epmty
Top