पुलिस अफसरों के हुए तबादले- जानिए किसे कहां मिली पोस्टिंग

पुलिस अफसरों के हुए तबादले- जानिए किसे कहां मिली पोस्टिंग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ कमिश्नरेट में राजपत्रित अधिकारियों को एक स्थान से दूसरी जगह पर स्थानांतरित किया गया है।

राजपत्रित अधिकारियों का तबादला करते हुए प्रबल प्रताप सिंह को पुलिस उपायुक्त पूर्वी से पुलिस उपायुक्त यूपी 112, अमित कुमावत को अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी से अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, शंशाक सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी से अपर पुलिस उपायुक्त/पुलिस उपायुक्त पूर्वी, पंकज कुमार सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त / सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट से अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी, कृपा शंकर को अपर पुलिस उपायुक्त हाईकोर्ट से अपर पुलिस उपायुक्त यातायात, राघवेन्द्र सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय से अपर पुलिस उपायुक्त हाईकोर्ट, विकास कुमार जायसवाल को सहायक पुलिस आयुक्त गाजीपुर से सहायक पुलिस आयुक्त गोमतीनगर, अंशु जैन को सहायक पुलिस आयुक्त गोमतीनगर से सहायक पुलिस आयुक्त महिला अपराध बनाकर भेजा गया।

Next Story
epmty
epmty
Top