फ्लैट से आ रही थी बदबू- पड़ोसियों ने की शिकायत- लॉक तोड़ने पर मिले शव

फ्लैट से आ रही थी बदबू- पड़ोसियों ने की शिकायत- लॉक तोड़ने पर मिले शव
  • whatsapp
  • Telegram

मुंबई। महाराष्ट्र के नवी मुबंई क्षेत्र में दो बहनों के फ्लैट में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। फ्लैट से बदबू आ रही थी जब इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो उन्होंने गेट तोड़ा और दोनों बहनों का शव छत से लटक मिला। बताया जा रहा है कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मी पंठारी और उसकी बहन स्नेहा पंठारी एक साथ एक फ्लैट में रहती थी। पुलिस ने फ्लैट के गेट का लॉक तोड़ा तो दोनों बहनों छत से लटकी हुई मिलीं। पुलिस को अंदेशा है कि दोनों बहनों ने फांसी ली। पुलिस अफसर ने कहा कि दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों महिलाएं अपने घर में प्राइवेट ट्यूशन लेती थीं और बहुत कम अवसरों पर ही पड़ोसियों से मिलती थीं। बताया जा रहा है कि कुछ वर्ष पूर्व उन्होंने अपने पिता को खो दिया था और मां ने सुसाइड कर लिया था। बताया जा रहा है कि दोनों बहनों को आखिरी बार शुक्रवार को देखा गया था। इस मामलें पुलिस जांच कर रही है।

Next Story
epmty
epmty
Top