बेटे की खतना कराते समय खुला हिंदू बन महिला से शादी करने का राज

बेटे की खतना कराते समय खुला हिंदू बन महिला से शादी करने का राज

अयोध्या। हिंदू बनकर विधवा महिला के साथशादी रचाने वाले मुस्लिम युवक की उस समय पोल पट्टी उजागर हुई जब उसने विधवा के पहले पति से जन्मे बेटे का खतना कराकर उसके धर्मानांतरण का प्रयास किया।युवक की पहचान उजागर होते ही थाने पहुंची महिला ने पुलिस को तहरीर दी। त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने धर्मानांतरण का प्रयास करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल गोरखपुर जनपद के मजगवां थाना क्षेत्र के चिरिया गांव में रहने वाली महिला अपने पति के साथ जब मुंबई में रह रही थी तो शादी के बाद उसके दो बच्चे हुए। जब महिला का बेटा 13 साल और बेटी 1 साल की हुई तो मुंबई में रहने के दौरान ही उसके पति की मौत हो गई थी। मुंबई में ही पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने स्वयं को हिंदू धर्म से जुड़ा दिलीप होना बताते हुए महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। मुंबई के ही एक मंदिर में विधवा हुई महिला ने उसके साथ शादी भी कर ली। हाल ही में दिलीप महिला और उसके बच्चों को साथ लेकर 3 दिन पहले अयोध्या के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव भग्गू जलालपुर में आया था।

आरोप है कि यहां पर उसने अपनी पहचान शाहनवाज के रूप में बताई और महिला के साथ विधिवत मुस्लिम धर्म के अनुसार निकाह किया। बीते दिन जब वह महिला के पहले पति से उत्पन्न 13 साल के बेटे को खतना कराने व उसका धर्मांतरण कराने के लिए ले जा रहा था तो महिला ने उसका जमकर विरोध किया। युवक की पहचान उजागर होते ही महिला सीधे थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

epmty
epmty
Top