दरिंदगी के बाद लड़की को काटने वाले दरिंदे को दौड़ाकर पुलिस ने मारी गोली

दरिंदगी के बाद लड़की को काटने वाले दरिंदे को दौड़ाकर पुलिस ने मारी गोली

कौशांबी। दरिंदगी करने के बाद विरोध पर लड़की को सरेआम काटने वाले दरिंदे को पुलिस ने एनकाउंटर में दौड़ाकर गोली मारते हुए गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पैर में गोली लगने के बाद घायल हुए रेपिस्ट को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कौशांबी के महेवा घाट थाना क्षेत्र में पिछले सोमवार को रेप का शिकार हुई लड़की को गांव वालों के सामने कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतारने वाले फरार पवन निषाद को आज पुलिस ने लंगड़ा कर गिरफ्तार कर लिया है।

रेप पीड़िता की हत्या करने के बाद फरार चल रहे पवन निषाद को पकड़ने के लिए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और पुलिस की संयुक्त टीम उसके पीछे लगी हुई थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस को आरोपी के यमुना नदी के बीहड़ में होने का पता चला था। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे ही पवन निषाद के पकड़ने के लिए उसकी घेराबंदी शुरू की वैसे ही हथियार से लैस आरोपी ने पुलिस दल के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी।

रेप और हत्या के आरोपी के साथ मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई । जिस समय पवन निषाद गोली चलाते हुए भाग रहा था तभी पीछे लगी टीम ने भी जवाबी कार्यवाही में गोली चलानी शुरू कर दी। रेप पीड़िता की हत्या के मुख्य आरोपी पवन निषाद के दोनों पैरों में इस दौरान गोली लग गई। जिसके चलते वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए रेप एवं मर्डर के आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

epmty
epmty
Top