फॉर्च्यूनर से आए बदमाशों ने डॉक्टर को मारी गोली

फॉर्च्यूनर से आए बदमाशों ने डॉक्टर को मारी गोली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट से बेखौफ बदमाशों ने डॉक्टर को गोली मार दी और खून से लथपथ डॉक्टर को देखकर मौके से फरार हो गए। मामला आपसी रंजिश का भी हो सकता है पुलिस जांच कर रही है।

लखनऊ में हर्षित अस्पताल के मालिक डॉक्टर संदीप जायसवाल मंगलवार की रात्रि करीब 11:45 बजे अपने अस्पताल से वापस अपने घर लौट रही थे। जैसे डॉक्टर संदीप अपने घर के करीब पहुंचे। घर से करीब 200 मीटर पहले सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार ने उनका रास्ता रोक लिया। जैसे ही डॉक्टर संदीप अपनी गाड़ी से बाहर आए बदमाशों ने उन पर तुरंत गोलियों से फायरिंग कर दी। गोली लगने से डॉक्टर संदीप मौके पर ही गिर गए। खून से लथपथ देखकर बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप सा मच गया ।

आनन-फानन में डॉक्टर को लखनऊ के लोहिया अस्पताल में ले जाया गया। मगर उनकी हालत गंभीर देखते हुए उनको ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। इस विषय में लखनऊ के कमिश्नर डीके ठाकुर का कहना है कि डॉक्टर की हालत गंभीर बनी हुई है। घरवाले अभी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। जांच पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को भी निरंतर चेक किया जा रहा है। इंस्पेक्टर चिनहट धनंजय पांडे के अनुसार घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरो में कार सवार बदमाश नजर आए हैं। जिन्हें पुलिस तलाश रही है। मौके से एक खोका भी मिला है। डॉक्टर संदीप को गोली मारने वाले बदमाश के देवा रोड होते हुए बाराबंकी तरफ भागने का सुराग मिला है।

Next Story
epmty
epmty
Top