घायल महिला को PRV जवानो ने तत्काल पहुँचाया अस्पताल- परिजन बोले धन्यवाद

घायल महिला को PRV जवानो ने तत्काल पहुँचाया अस्पताल- परिजन बोले धन्यवाद

मुज़फ्फरनगर। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को पीआरवी कर्मियों ने समय अस्पताल पहुंचा कर उसके तत्काल इलाज में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस सराहनीय कार्य पर महिला के परिजनों ने पीआरवी के जवानो को धन्यवाद दिया है।


गौरतलब है कि दिनांक 12.09.2022 को पीआरवी 2210 पर ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों सिपाही सुशील कुमार व चालक होमगार्ड शिव कुमार को गश्त के दौरान एक राहगीर ने बताया कि थाना नई मंडी के ग्राम बिलासपुर में मदरसे का पास एक बुजुर्ग महिला का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना को पीआरवी कर्मियों द्वारा फील्ड इवेन्ट के रूप में लिया गया तथा तत्काल मौके पर पहुंचे तो पाया कि एक महिला जो आने जाने वाले लोगों से मांग कर खाती है, सड़क के किनारे घायल अवस्था में बैठी है। महिला की पैर के ऊपर क्रेन का पहिया चढ जाने के कारण पैर में फ्रैक्चर हो गया था तथा क्रेन चालक मौके पर क्रेन को छोड़कर फरार हो गया था। पीआरवी पुलिसकर्मियों सिपाही सुशील कुमार व चालक होमगार्ड शिव कुमार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीआरवी वाहन से ही उपरोक्त घायल बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया तथा महिला के परिजनों से सम्पर्क कर सूचित किया गया। महिला के परिजनों द्वारा पुलिसकर्मियों का धन्यवाद किया गया है।

Next Story
epmty
epmty
Top