आरोपी 6 घंटे के भीतर अरेस्ट- की थी चचेरी बहन की हत्या

आरोपी 6 घंटे के भीतर अरेस्ट- की थी चचेरी बहन की हत्या

मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देशन में थाना जानसठ प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा ने पुलिस टीम के साथ मिलकर पारिवारिक विवाद में अपनी चचेरी बहन की हत्या करने के अभियोग में वांछित आरोपी को 6 घंटे के भीतर अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने अरेस्ट किये गये आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

गौरतलब है कि दिनांक 13.03.2025 को थानाक्षेत्र जानसठ के अन्तर्गत ग्राम तिलौरा में देवस्थान पर दीया जलाने गयी युवती (सलोनी पुत्र स्व0 रतन सिंह) की उसके ताऊ के पुत्र द्वारा पारिवारिक विवाद में सर में डन्डा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जानसठ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 45/25 धारा 191(2)/103(1)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। थाना जानसठ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र 6 घन्टे में ही उक्त अभियोग में वांछित रेन्द्र उर्फ साधु पुत्र निर्मल सिंह निवासी ग्राम तिलौरा थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर अभियुक्त को खतौली-मीरापुर मार्ग पर राजपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे/निशांदेही से आलाकत्ल (लकडी का डन्डा) बरामद किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना जानसठ प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा, उपनिरीक्षक धर्मवीर कर्दम, हैड कांस्टेबल जितेश कुमार, कांस्टेबल राजकुमार शामिल रहे।

Next Story
epmty
epmty
Top