रंग लाया संघर्ष- बृजभूषण के खिलाफ जांच तेज- कई राज्यों में पहुंची पुलिस

रंग लाया संघर्ष- बृजभूषण के खिलाफ जांच तेज- कई राज्यों में पहुंची पुलिस

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों का संघर्ष रंग लाता दिखाई दे रहा है। दिल्ली पुलिस की कई टीमें बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सुबूत जुटाने में जुट गई है। साक्ष्य जुटाने के लिए दिल्ली पुलिस की टीमों ने उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, झारखंड और हरियाणा में दौड़ लगाई है।

शुक्रवार को भारतीय कुश्ती महासंघ बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों की छानबीन दिल्ली पुलिस की ओर से तेज कर दी गई है। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सुबूत जुटाने में लगी दिल्ली पुलिस की कई टीमों को उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, झारखंड एवं हरियाणा में भेजा गया है।

दिल्ली पुलिस की ओर से जंतर मंतर पर डेरा डाले पड़ी पहलवानों की मांग पर जांच में ज्यादा से ज्यादा सुबूत जुटाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए दिल्ली पुलिस विदेशी एजेंसियों के संपर्क में भी है। आरोप है कि बृजभूषण शरण सिंह विदेश यात्राओं पर भी गए थे, पुलिस ने सबूत के तौर पर अलग-अलग स्थानों से फोटो एवं वीडियो सुबूत के तौर पर अपने पास जमा किए हैं। इतना ही नही आज शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कथित यौन अपराध मामलों में स्थिति रिपोर्ट दाखिल की है।

epmty
epmty
Top