SP सतपाल निरंतर कर रहे औचक निरीक्षक– जान रहे थानों का हाल

SP सतपाल निरंतर कर रहे औचक निरीक्षक– जान रहे थानों का हाल

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने कहा कि आज थाना फतनपुर एवं थाना मांधाता का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने लम्बित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण व अपराध नियन्त्रण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने जनपद में चार्ज संभालते ही थानों के औचक निरीक्षण करना शुरू कर दिया है। वह थाने का निरीक्षण कर थानों का हाल जान रहे हैं।


पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के द्वारा थाना फतनपुर एवं थाना मांधाता का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें उनके द्वारा थाना कार्यालय के अभिलेखों एवं उपकरणों के रख-रखाव, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, आगन्तुक रजिस्टर, थाना परिसर की साफ-सफाई, मेस, बैरक, पेयजल की व्यवस्था आदि को चेक किया गया तथा पाई गई कमियों को दूर कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने टॉपटेन अपराधियों के सम्बन्ध में कार्यवाही, इनामिया एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों का सत्यापन, लम्बित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण व अपराध नियन्त्रण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये।

epmty
epmty
Top