SP सिटी ने समाधान दिवस में जन समस्याएं सुन साइबर अपराधों के प्रति...

SP सिटी ने समाधान दिवस में जन समस्याएं सुन साइबर अपराधों के प्रति...

पुरकाजी। थाना परिसर में आयोजित किए गए समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए एसपी सिटी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी और उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान समाधान दिवस में आए लोगों के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साइबर अपराधों से बचने के प्रति एसपी सिटी ने सचेत करते हुए इनसे बचने के उपाय भी बताए हैं।


शनिवार को उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने थाना पुरकाजी पर आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए इलाके के विभिन्न स्थानों से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना। समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुन रहे एसपी सिटी ने उनके द्वारा सौंप गए प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सौंपते हुए मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। एसपी सिटी ने कहा कि महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए।


समाधान दिवस के मौके पर एसपी सिटी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। थाना पुरकाजी पर आयोजित उक्त समाधान दिवस में पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

epmty
epmty
Top