बेटे ने दी बाप की सुपारी- मर्डर से पूर्व ही शूटर का एनकाउंटर

बेटे ने दी बाप की सुपारी- मर्डर से पूर्व ही शूटर का एनकाउंटर

मथुरा। जमीन जायदाद को लेकर बेटे ही बाप की जान के दुश्मन बन रहे हैं। आश्रम पर कब्जे के लिए बेटे ने ही महंत पिता की हत्या की सुपारी दे दी। लेकिन महंत का नसीब अच्छा रहा जो शूटरों के साथ पुलिस का आमना सामना हो गया। घेराबंदी किए जाने पर जब हथियारबंद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की तो जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलाई गई गोलियां चार बदमाशों को जाकर लगी। जिसके चलते 11 बदमाशों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

बुधवार को जानकारी मिल रही है कि भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा के किशोरीगंज आश्रम पर कब्जे के लिए स्वामी राज एवं उसके बेटे केशव के बीच विवाद चल रहा है।

बिहार की जेल में बंद चल रहे केशव को बिहार की पुलिस मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में लेकर आई थी। इस बीच केशव ने आश्रम पर कब्जे को लेकर अपने पिता की हत्या की सुपारी बदमाशों को दे दी। जिसकी सूचना पुलिस को मिल गई।

पुलिस कर्मियों की टीम ने मंगलवार को आधी रात के बाद वृंदावन इलाके में पानी घाट के पास स्वामी राज की हत्या करने आए सभी बदमाशों को घेर लिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में गोली लगने से चार बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने बाद में सभी 11 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया है कि पुलिस द्वारा एनकाउंटर में गिरफ्तार किए गए सभी बदमाश किशोरी कुंज आश्रम के महंत स्वामी राज का मर्डर करने के इरादे से वृंदावन में पहुंचे थे।

उन्होंने बताया है कि पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में घायल हुए बदमाशों की पहचान टीटू, अजय, विपिन और राज सिकरवार के रूप में की गई है। गिरफ्तार किए गए 11 बदमाशों में चार शूटर बिहार के रहने वाले हैं, जबकि बाकी बचे बदमाश उत्तर प्रदेश में ही रह रहे हैं।

epmty
epmty
Top