कचहरी में दिनदहाड़े चली गोली- पेशी पर आये युवक को मारी गोली

कचहरी में दिनदहाड़े चली गोली- पेशी पर आये युवक को मारी गोली

बुलंदशहर। जनपद न्यायालय में तारीख पर आए युवक को कोर्ट के बाहर एक अन्य युवक ने गोली मार दी। कचहरी परिसर में दिनदहाड़े गोली चलने की आवाज को सुनकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दौड़ी पुलिस ने आरोपी को भागदौड़ करते हुए पकड़ लिया। घायल हुए युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सोमवार को 33 वर्षीय सनी नामक युवक जिला न्यायालय में चल रहे मुकदमे के सिलसिले में तारीख पर पहुंचा था। इसी दौरान 42 वर्षीय मोहर सिंह जिसके साथ सनी का मुकदमा चल रहा है, वह भी कचहरी में पहुंच गया और कोर्ट परिसर में सनी को तलाश करता हुआ घूमने लगा।

कचहरी परिसर में स्थित एक मिठाई की दुकान पर सनी उसे बैठा हुआ मिल गया। मोहर सिंह ने तुरंत सनी के ऊपर तमंचे से फायर झोंक दिया। दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में गोली चलने से हड़कंप मच गया। आस-पास मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत मौके की तरफ दौड़े और भागदौड़ करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। हाथ में गोली लगने से घायल हुए सनी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

epmty
epmty
Top