सनसनी- शिक्षक ने लगाया स्टेशन पर फंदा

सनसनी- शिक्षक ने लगाया स्टेशन पर फंदा

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के बरहज रेलवे स्टेशन परिसर में आज संदिग्ध परिस्थित में एक शिक्षक का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बरहज रेलवे स्टेशन परिसर में एक शिक्षक का शव फंदे से लटका मिला। उसकी शिनाख्त अमांव गांव निवासी 36 वर्षीय अश्वनी कुमार के रुप में की गई। अश्वनी एक निजी स्कूल में पढ़ाता था। वह बरहज कस्बे में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम वह पत्नी से सब्जी लेने की बात कहकर बाइक पर घर से निकला था। शनिवार सुबह बरहज स्टेशन परिसर में उसका शव फंदे से लटका मिला। घटना स्थल से कुछ दूरी पर उसकी मोटरसाइकिल खड़ी मिली। पुलिस मामले की छीनबीन कर रही है।

epmty
epmty
Top