IPS के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज

IPS के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एन्टी करप्शन ब्यूरों के छापे में मिले सुबूतों के आधार पर निलम्बित अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जी.पी.सिंह के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है।

आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एन्टी करप्शन ब्यूरों ने पिछले सप्ताह सिंह के ठिकानों पर मारे गए छापों में मिले सुबूतों के आधार पर कल देर रात राजधानी के शहर कोतवाली में राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करवाया। ब्यूरों द्वारा दर्ज करवाई गई प्राथमिकी में उन पर सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

एन्टी करप्शन ब्यूरों के पूर्व प्रमुख जी.पी. सिंह के घर एवं अन्य ठिकानों पर पिछले सप्ताह छापेमारी की गई थी,जिसमें ब्यूरों ने लगभग 10 करोड़ रूपए की आय से अधिक की चल-अचल सम्पत्ति के खुलासे का दावा किया था।इसके बाद राज्य सरकार ने उन्हे निलम्बित कर दिया था।अब उनके खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।

जी.पी. सिंह के सरकारी आवास पर छापे के बाद से ही उनके घर की निगरानी के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था लेकिन कल वह बिलासपुर के लिए रवाना हुए जिसके बाद उनका पता नही है।राजद्रोह का मामला दर्ज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी तय है। जी.पी. सिंह राज्य के पहले भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी है जिनके खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है।

वार्ता

epmty
epmty
Top