पारिवारिक विवाद में सबक सिखाने को हुई थी लूट- चार गिरफ्तार

पारिवारिक विवाद में सबक सिखाने को हुई थी लूट- चार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देश पर लुटेरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जनपद की थाना चरथावल पुलिस ने 22 दिसंबर की रात थाना क्षेत्र के बिरालसी गांव में परिवार को बंधक बनाने के बाद अंजाम दी गई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए चार लुटेरे को गिरफ्तार किया है। लूट की यह वारदात पारिवारिक विवाद में सबक सिखाने के लिए अंजाम दी गई थी।

रविवार को पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित की गई प्रेसवार्ता में जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव बिरालसी में हुई परिवार को बंधक बनाकर अंजाम दी गई लूट का खुलासा करते हुए एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया है कि इसी महीने की 22/ 23 दिसंबर की रात को चरथावल थाना क्षेत्र के बिरालसी गांव में परिवार को बंधक बनाने के बाद लूट की घटना अंजाम दी गई थी।

एसपी सिटी ने बताया कि घटना के संबंध में प्राप्त हुई तहरीर के आधार पर थाना चरथावल पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया था।


रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देश पर लुटेरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकार सदर राजकुमार साव की अगवाई में प्रभारी निरीक्षक थाना चरथावल जसवीर सिंह के नेतृत्व में गठित की गई टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर जोगेंद्र सिंह ढिल्लों, सब इंस्पेक्टर अरुण बंसल, हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल उमरेश कुमार तथा कांस्टेबल सलमान खान ने मुखबिर की सूचना पर हरनाकी पुल के पास दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसपी सिटी ने बताया कि लूट की वारदात के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए गांव बिरालसी निवासी काला पुत्र बिरमा, रवि उर्फ रवीश पुत्र राजवीर निवासी ग्राम बिरालसी, छोटू पुत्र काला निवासी ग्राम बिरालसी तथा आकाश पुत्र राजवीर निवासी ग्राम बिरालसी के कब्जे से ₹8000 नकद, एक गले की चेन सफेद धातु, रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन तथा बांस की लकड़ी में लगा एक हथियार बरामद किया है।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में शामिल काला ने आरंभिक पूछताछ में बताया है कि राज सिंह के पुत्र पारुल की शादी हीर पुत्र पप्पू निवासी ग्राम बिरालसी के साथ हुई थी। शादी के बाद से दोनों परिवारों में विवाद था तथा हीर अपने मायके में रह रही थी।

एचपी सिटी ने बताया है कि राज सिंह इस बात को लेकर कई बार काला की माता चांदनी से विवाद कर चुका था। हीर चांदनी की पौत्री है। दोनो पक्षों का 01 वर्ष पूर्व फैसला भी हुआ था। परन्तु अभी भी राज सिंह चांदनी के साथ विवाद करता रहता था।

एचपी सिटी ने बताया है कि चांदनी ने यह बात अपने पुत्र काला को बताई। काला ने अपने बेटे छोटू तथा पारिवारिक भाई रवि उर्फ रवीश तथा आकाश पुत्रगण राजवीर के साथ मिलकर राजसिंह को सबक सिखाने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया, जिससे राजसिंह की माता चांदनी को परेशान ना करे।

एचपी सिटी ने बताया है कि पकड़े गए बदमाशों ने दिनांक 22/23.12.2024 की रात्रि में राजसिंह को बन्धक बनाकर उसके घर में लूट की घटना को कारित किया गया तथा जाते समय पडोस के एक व्यक्ति से भी उसका मोबाईल फोन लूट कर ले गये।

Next Story
epmty
epmty
Top