नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म- पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म- पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा शहर की प्रताप नगर थाना पुलिस ने क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी किरायेदार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि गत 22 जुलाई को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करायी कि उसी के मकान में किरायेदार उत्तर प्रदेश के रहने वाले विजेंद्र ने उसकी बेटी को घर पर अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर एक टीम का गठन किया। टीम ने अभियुक्त विजेंद्र कुमार उर्फ विक्की पिता शिवदास यादव (29) निवासी जौनपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है।

epmty
epmty
Top