पिज़्ज़ा घर में छापा- आपत्तिजनक हालात में मिले 20 लड़के लड़कियां

पिज़्ज़ा घर में छापा- आपत्तिजनक हालात में मिले 20 लड़के लड़कियां

फर्रुखाबाद। मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई की गई छापामार कार्यवाही में पिज्ज़ा घर की आड़ में चलाये जा रहे सेक्स कारोबार का खुलासा हुआ है। कमरों के भीतर आपत्तिजनक हालत में मिले 20 लड़के एवं लड़कियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाया गया है। रेस्टोरेंट संचालक और उसके बेटे को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

फर्रुखाबाद की फतेहगढ़ पुलिस ने शहर के शिकागो रेस्टोरेंट पर छापामार कार्यवाही करते हुए वहां पर संचालित किये जा रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सिटी मजिस्ट्रेट एवं फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस द्वारा की गई इस छापामार कार्यवाही से तीन मंजिला रेस्टोरेंट में चारों तरफ हड़कंप मच गया।

कमरों के भीतर आपत्तिजनक हालत में मौज मस्ती मना रहे लड़के लड़कियां खुद को छुपाने के लिए इधर-उधर दौड़ पड़े। पुलिस ने कमरों के भीतर आपत्तिजनक हालत में मिले 11 लड़कों एवं 9 लड़कियों को हिरासत में ले लिया। सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया है।

बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट में आपत्तिजनक हालत में मिले कुछ युवक एवं युवतियां जिले से बाहर के हैं जो रेस्टोरेंट के भीतर मौजमस्ती मनाने के लिये बडे अरमानों के साथ पूरे साजोसामान के साथ पहुंचे थे।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया है कि शिकागो पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट पर अनैतिक कार्य होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सिटी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस ने छापा मार कार्यवाही करते हुए रेस्टोरेंट के कमरों के भीतर से 20 लड़कों एवं युवतियों को आपत्तिजनक हालातो में हिरासत में लिया है। इस मामले में रेस्टोरेंट के मालिक एवं उसके बेटे को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।



epmty
epmty
Top