नोट उड़ाकर बुरे फंसे बेचारे कांग्रेस अध्यक्ष- दर्ज हुई F.I.R

नोट उड़ाकर बुरे फंसे बेचारे कांग्रेस अध्यक्ष- दर्ज हुई F.I.R

नई दिल्ली। कांग्रेश की ओर से कर्नाटक में निकाली गई प्रजा ध्वनि यात्रा के दौरान लोगों के ऊपर 500-500 रूपए के नोट बरसाने वाले बेचारे कांग्रेस अध्यक्ष पर कार्यवाही की गाज गिर गई है। कांग्रेश अध्यक्ष के खिलाफ नोट उड़ाने के मामले को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है।

मंगलवार को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार के खिलाफ 500-500 रुपए के नोट पब्लिक पर उड़ाने के मामले में कार्यवाही की गाज गिर गई है। सोशल मीडिया पर नोट उड़ाने का यह मामला वायरल होने के बाद अब इस मामले में स्थानीय अदालत के आदेश पर मांड्या ग्रामीण पुलिस द्वारा एफ आई आर दर्ज की गई है।

दरअसल पिछले दिनों कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हुआ था। वायरल हुए इस वीडियो में डीके शिवकुमार कर्नाटक के मांड्या में आयोजित प्रजा ध्वनि यात्रा के दौरान लोगों पर 500-500 रुपए के नोट उड़ाते दिखाई दिए थे। बाद में उन्होंने इस पर अपनी सफाई देते हुए बताया था कि उन्होंने बेविनाहली में बस के ऊपर से कलाकारों पर पैसे बरसाए थे।

Next Story
epmty
epmty
Top