महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है पुलिस- तिवारी

कौंधियारा। प्रयागराज के एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देशन में महिला दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत सोमवार को कौंधियारा थाना पर समाज सेविका पुष्पा कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित किये गये कार्यक्रम में थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार तिवारी ने कौंधियारा थाना क्षेत्र की महिला व छात्राओं को जागरुकता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने शासन एवं प्रशासन द्वारा महिलाओं के सशक्ति करण हेतु जारी हेल्पलाइन नंबर 1090,181,1076,112,1098 102,108 एवं साइबर अपराध के सम्बन्ध में जानकारी देकर उनके स्वयं के अधिकारों के बारे में बताया।
थानाध्यक्ष ने आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई छात्राओं व महिलाओं को जागरूक करते हुए हुए कहा कि आप स्वयं में एक सिपाही है। कोई भी अंजान व्यक्ति अगर कही भी तुम्हे परेशान करता है आप उसका विरोध करते हुए परिजनों व पुलिस को तुरंत मामले की सूचना दें। उन्होंने महिलाओं व छा़त्राओं का आह्वान किया कि वह स्वयं महिला अधिकारों के प्रति जागरूक होते हुए अपनी माँ-बहन और आस-पडौस की महिलाओं को भी जागरूक करें। यदि किन्ही कारणोंवश हेल्पलाइन नंबर से मदद मिलने में देरी होती है तो आप हमारे नंबर पर फोन करे। कुछ ही मिनटों में सहायता के लिए आप के पास पुलिस होगी। इस मौके पर दारोगा मनीष कुमार, बृजेश कुमार यादव, व थाना के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।