हुक्का बार में पुलिस का छापा-ऐसे हालातों में मिले नाबालिक लड़के लड़कियां

हुक्का बार में पुलिस का छापा-ऐसे हालातों में मिले नाबालिक लड़के लड़कियां

बाराबंकी। शहर में बगैर किसी नाम के संचालित किए जा रहे हुक्का बार में चल रही नशा पार्टी के दौरान जब पुलिस छापामार कार्रवाई करने के लिए पहुंची तो वहां से पुलिस ने तकरीबन दो दर्जन से भी ज्यादा लडके लडकियां गिरफ्तार किए। पुलिस को देखते ही मची भगदड़ के बीच कई लड़के लड़कियां मौके से फरार हो गए। नशे में झूमते हुए मिले लड़के लड़कियों से कोतवाली में पूछताछ की जा रही है।

शहर के हुक्का बार में बर्थडे पार्टी मनाने के लिए जुटे लड़के लड़कियां जब नशे में झूमकर बर्थडे पार्टी एंजॉय कर रहे थे तो देर रात पुलिस ने जानकारी मिलते ही हुक्का बार में छापामार कार्रवाई की। अचानक हुई पुलिस की एक छापामार कार्रवाई से हुक्का बार में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने भाग दौड़ करते हुए तकरीबन दो दर्जन से भी अधिक नाबालिक लड़के एवं लड़कियों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान कई युवक एवं युवतियां मौके पर मची भगदड़ का फायदा उठाते हुए हुक्का बार से भागने में कामयाब रहे।

शहर के देवा रोड स्थित हुक्का बार से पकड़कर लाए गए युवक एवं युवतियों से कोतवाली में पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि जिस हुक्का बार में पुलिस द्वारा छापामार कार्रवाई की गई है वह बिना किसी नाम के ही संचालित किया जा रहा था ताकि पुलिस को वहां पर चलने वाले गोरखधंधे की किसी को खबर नहीं मिल सके।

Next Story
epmty
epmty
Top