जान पर खेली पुलिस- बैंक में 5 लोगों की हत्या करने वाले को मार गिराया

जान पर खेली पुलिस- बैंक में 5 लोगों की हत्या करने वाले को मार गिराया

नई दिल्ली। बैंक के भीतर घुसकर 5 लोगों की हत्या करने वाले को पुलिस ने अपनी जान पर खेलते हुए आखिरकार उसे मार गिराया है। वीडियो वायरल होने पर अब लोग 5 लोगों के हत्यारोपी को मार गिराने पर पुलिस की प्रशंसा कर रहे हैं।

दरअसल अमेरिका के टेक्सास प्रांत के लुईसविलै स्थित बैंक के भीतर घुसकर 5 लोगों की ताबड़तोड़ हत्या करने का वीडियो सामने आया है। सोमवार को अंजाम दी गई 5 लोगों की हत्या करने के मामले की इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि 25 वर्षीय कानन स्टर्जन पुलिस पर लगातार गोलियों की बौछार कर रहा है।पुलिस के मुताबिक वायरल हुए यह वीडियो गोलीबारी की घटना में घायल हुए दो अधिकारियों केले पल्स से लिए गए हैं।


सोमवार को हुई इस गोलीबारी की घटना में 5 लोगों की मौत हो गई थी और आधा दर्जन से अधिक यानी 8 अन्य लोग घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना स्थल पर पहुंचने के कुछ ही मिनट के भीतर एक अधिकारी की भी इस मामले में सिर में गोली लगने से मौत हो गई थी।

पुलिस और हमलावर के बीच चली इस मुठभेड़ की तस्वीरें और वीडियो पुलिस विभाग के उप प्रमुख द्वारा अब जारी की गई है। जिसमें पुलिस द्वारा एनकाउंटर में 5 लोगों की हत्या करने वाले आरोपी को गोली से भूनकर मार गिराया गया है।

epmty
epmty
Top