गौ तस्कर के भाई की 3 करोड़ की संपत्ति पुलिस ने की कुर्क

गौ तस्कर के भाई की 3 करोड़ की संपत्ति पुलिस ने की कुर्क

बिजनौर। कुख्यात गौतस्कर अकबर बंजारा के भाई की तकरीबन 3 करोड रुपए की संपत्ति को पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के अंतर्गत कुर्क कर लिया गया है। बिजनौर पुलिस ने पड़ोसी जनपद मेरठ पुलिस के साथ मिलकर गौ तस्कर के भाई की अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति से खरीदी जमीन को जप्त किया गया है।

बृहस्पतिवार को जनपद पुलिस की ओर से की गई एक बड़ी कार्रवाई के अंतर्गत पड़ोसी जनपद मेरठ पुलिस के साथ मिलकर कुख्यात गौ तस्कर अकबर बंजारा के भाई शमीम बंजारा की तकरीबन 3 करोड रुपए की संपत्ति को मुनादी कराते हुए कुर्क कर लिया गया है। जनपद बिजनौर की नगीना तहसील के औरंगाबाद गांव में स्थित शमीम बंजारा की तकरीबन 3 करोड रुपए मूल्य की 54 बीघा जमीन को पुलिस द्वारा कुर्क किया गया है। गौरतलब है कि कुख्यात गौ तस्कर अकबर बंजारा की तकरीबन पैंतीस करोड रूपये मूल्य की संपत्ति को पुलिस द्वारा अभी तक कुर्क किया जा चुका है। कुख्यात गौ तस्कर की अन्य संपत्तियों पर भी पुलिस लगातार निगरानी करते हुए जांच कर कार्रवाई कर रही है। उल्लेखनीय तथ्य यह है कि तकरीबन 2 दिन पहले ही मेरठ पुलिस द्वारा गौ तस्कर शमीम बंजारा की 2 करोड रुपए की संपत्ति को कुर्क किया गया था। अंतरराष्ट्रीय गौ तस्कर अकबर बंजारा और सलमान बंजारा वर्ष 2022 की 19 अप्रैल को असम में हुए एक एनकाउंटर में मारे गए थे। अकबर बंजारा के ऊपर असम पुलिस द्वारा 200000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था।

epmty
epmty
Top