पाकिस्तानी जासूस को पुलिस ने किया गिरफ्तार- मिले कई संवेदनशील..

पाकिस्तानी जासूस को पुलिस ने किया गिरफ्तार- मिले कई संवेदनशील..
  • whatsapp
  • Telegram

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस की एसटीएफ ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से भारतीय सेवा से जुड़े संवेदनशील डॉक्यूमेंट बरामद किए गए हैं। शनिवार को कोलकाता पुलिस की एसटीएफ की ओर से की गई एक बड़ी कार्यवाही के अंतर्गत भक्तबंसी झा नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है,जिसे पाकिस्तान में एक महिला हैंडलर ने हनी ट्रैप में फंसाया था।


पुलिस की एसटीएफ के हफ्ते चढ़ा भक्तबंसी झा भारत की सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तानी एजेंसियों को दे रहा था। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में पता चला है कि दबोचा गए भक्तबंसी झा ने पाकिस्तान की आरूषी शर्मा नाम की महिला के संपर्क में आने के बाद उसे राजधानी दिल्ली में भारत के कई सैन्य ठिकानों की तस्वीर भेजी है। यहां तक की भक्तबंसी ने पाकिस्तानी महिला आरूषी शर्मा के लिए ओटीपी एवं एक्टिव सिम कार्ड भी मैनेज किए हैं।

epmty
epmty
Top