पैसेंजर ने की फ्लाइट में क्रू मेंबर से मारपीट- 4 घंटे बाद लौटी फ्लाइट

पैसेंजर ने की फ्लाइट में क्रू मेंबर से मारपीट- 4 घंटे बाद लौटी फ्लाइट

नई दिल्ली। राजधानी से चलकर लंदन जा रही फ्लाइट के भीतर सवार यात्री ने क्रू मेंबर्स के साथ मारपीट कर दी, जिससे फ्लाइट क्रू के 2 सदस्य घायल हो गए हैं। जिसके चलते 4 घंटे बाद फ्लाइट को वापस नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया है। घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है।

सोमवार की सवेरे राजधानी दिल्ली से चलकर लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के लिए जा रही थी। टेक ऑफ के बाद फ्लाइट में सवार पैसेंजर ने बदतमीजी करनी शुरू कर दी।

विमान के स्टाफ ने उसे बार-बार चेतावनी दी लेकिन यात्री लगातार क्रू मेंबर्स के साथ बुरा व्यवहार करता रहा। इस दौरान उसने केबिन में घुसकर 2 क्रू मेंबर्स के साथ मारपीट कर दी। जिससे उन्हें चोटें आ गई है। इसके बाद विमान को वापस दिल्ली के लिए मोडा गया और एयरपोर्ट पर उतार दिया गया। एयरलाइंस ने यात्री के खिलाफ दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पर शिकायत की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को अपनी कस्टडी में ले लिया है।

epmty
epmty
Top