सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी- मुंबई के पूर्व मेयर शिवसेना नेता गिरफ्तार

सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी- मुंबई के पूर्व मेयर शिवसेना नेता गिरफ्तार

मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मुंबई के मेयर रहे शिवसेना उद्धव गुट नेता को पुलिस द्वारा दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व मेयर की गिरफ्तारी के बाद जब उन्हें कोर्ट में पेश किया गया तो अदालत द्वारा उन्हें 14 दिन की ज्यूडिशल कस्टडी में भेज दिया गया है।

बुधवार को मुंबई पुलिस द्वारा की गई एक बड़ी कार्यवाही के अंतर्गत मुंबई के पूर्व मेयर एवं शिवसेना उद्धव गुट नेता दत्ता दलवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व मेयर की यह गिरफ्तारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किए जाने को लेकर की गई है।

पूर्व मेयर की गिरफ्तारी करने वाली मुंबई की भांडुप पुलिस का कहना है कि इसी महीने की 26 नवंबर को शिवसेना उद्धव गुट नेता दत्ता दलवी ने पार्टी की एक बैठक के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था, जिसके चलते पूर्व मेयर के खिलाफ पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद दत्ता दलवी को पुलिस द्वारा मुलुंड कोर्ट में पेश किया गया। जहां से अदालत ने पूर्व मेयर को 14 दिन की ज्यूडिशल कस्टडी में भेज दिया है।

epmty
epmty
Top