पुलिस ने 70 किलो गांजा किया बरामद- चार गिरफ्तार

पुलिस ने 70 किलो गांजा किया बरामद- चार गिरफ्तार

इलुरु। आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के इलुरु शहर में पुलिस ने 70 किलोग्राम गांजा बरामद करने के साथ ही चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर वाहनों की जांच की गयी। जांच के दौरान एक कार में से 70 किलाेग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। गांजा तीन बैगों में पैक था और तमिलनाडु के थंजावुर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है और कार को जब्त कर लिया है।

वार्ता

Next Story
epmty
epmty
Top