मुजफ्फरनगर पुलिस ने मारा मैदान- IGRS निस्तारण में मिला पहला स्थान

मुजफ्फरनगर पुलिस ने मारा मैदान- IGRS निस्तारण में मिला पहला स्थान

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन की अगवाई में जनपद पुलिस ने अब एक और उपलब्धि हासिल की है। एसएसपी के निर्देशन में जनसुनवाई पोर्टल आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायती पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर मुजफ्फरनगर पुलिस को प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल हुआ है।

दरअसल उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित, समयबद्ध, गुणवत्ता के साथ संतुष्टिपूर्ण निस्तारण एवं समाधान हेतु समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली यानि आईजीआरएस प्रचलित है। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर संजीव सुमन के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक, अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के प्रत्येक थाने द्वारा समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है।

सोमवार को जनपद पुलिस के उच्चाधिकारियों के कुशल निर्देशन एवं पर्यवेक्षण, आईजीआरएस शाखा, थानों में नियक्त आईजीआरएस कर्मचारियों तथा समस्त जांचकर्ताओं के अथक प्रयास से समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के त्वरित, समयबद्ध, पारदर्शी, गुणवत्ता के साथ व सन्तुष्टिपूर्ण निस्तारण एवं समाधान करते हुए तथा बिना कोई प्रार्थना पत्र डिफाल्टर हुए मुजफ्फरनगर पुलिस को वर्ष 2023 के माह सितम्बर में प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

जनपद पुलिस की इस उपलब्धि के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा सम्बन्धित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की प्रसंशा करते हुये भविष्य में और भी बेहतर कार्यशैली अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर के थाना पुरकाजी, खतौली, रतनपुरी, ककरौली, रामराज, तितावी, नईमण्डी, मीरापुर, भौराकलां, बुढाना, महिला थाना, जानसठ, फुगाना, चरथावल, खतौली, भोपा, मंसूरपुर व शाहपुर द्वारा भी प्रदेश भर में माह सितम्बर में जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायती पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।



epmty
epmty
Top