मुंबई होर्डिंग हादसा 7 महीने से फरार मुख्य आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

लखनऊ। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हुए होर्डिंग हादसे के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी अरशद खान को 7 महीने बाद राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है।
मंगलवार को मुंबई पुलिस ने घाटकोपर में पेट्रोल पंप पर हुए होर्डिंग हादसे के मामले में मुख्य आरोपी 42 वर्षीय कारोबारी अरशद खान को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है।
पिछले 7 महीने से फरार चल रहे मुख्य आरोपी 42 वर्षीय अरशद खान द्वारा घाटकोपर इलाके में लगवाएं गए होर्डिंग के 13 मई को तेज हवाओं और बारिश के दौरान गिरने से पेट्रोल पंप पर 17 लोगों की मौत हो गई थी और 80 से अधिक लोग घायल हो गए थे,।
मुंबई पुलिस द्वारा की जा रही जांच के दौरान पता चला था कि होर्डिंग लगाने वाली एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अरशद खान से जुड़े कुछ लोगों के बैंक खातों में 42 लाख रुपए ट्रांसफर किए थे।
Next Story
epmty
epmty