मेरठ जोनः शामली में सबसे कम चोरी हुए वाहनः दो जिलों की पुलिस प्रथम

मेरठ जोनः शामली में सबसे कम चोरी हुए वाहनः दो जिलों की पुलिस प्रथम

मेरठ। मेरठ जोन के सात जनपदों में से शामली जनपद में से सबसे कम वाहन चोरी हुए। अगर पूरे मेरठ जोन की बात की जाये तो मेरठ जोन में 1 जनवरी 2024 से लेकर 31 जुलाई 2024 के समय में वाहन चोरी के मामले में 708 के खिलाफ वाहन चोरी के मुकदमे लिखे गये। मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक डीके ठाकुर के नेतृत्व में मेरठ जोन पुलिस 708 वाहन चोरों में से 688 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी हुए वाहनों को बरामद करने में कामयाब हुई। मेरठ जोन के जनपदों में मुजफ्फरनगर और बागपत ऐसा जिला है, जहां पर सिर्फ एक-एक वाहन चोर पुलिस की गिरफ्तारी से बाहर है। वरना मुजफ्फरनगर और बागपत पुलिस द्वारा सभी वाहन चोरों को अरेस्ट कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया गया है। मुजफ्फरनगर और बागपत पुलिस इस मामले में अव्वल आई है। एडीजी डीके ठाकुर के नेतृत्व में मेरठ जोन पुलिस द्वारा वाहन चोरों के खिलाफ की गई कार्रवाई से आपको खोजी न्यूज रूबरू कराता है।


मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक डीके ठाकुर के 7 माह के कार्यकाल में मेरठ जोन के जनपद मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिले में वाहन चोरी के 1066 मुकदमे पंजीकृत किये गये, जिनमें 708 अभियुक्त बनाये गये। 7 माह के इस कार्यकाल में मेरठ जोन में 1067 वाहन चोरी हुए। अपर पुलिस महानिदेशक डीके ठाकुर के नेतृत्व में मेरठ जोन पुलिस ने वाहर चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए 708 में से 688 आरोपियों को अरेस्ट किया है। फिलहाल सिर्फ 20 ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिनकी मेरठ जोन पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। मेरठ जोन पुलिस ने चोरी हुए 1067 वाहनों में से 391 वाहन बरामद किये हैं।

मेरठ जिले में वाहनों के चोरी होने पर 378 मुकदमे अलग-अलग थानों पर पंजीकृत किये गये, जिन्हें चोरी करने में 162 चोर शामिल थे। इन चोरों द्वारा जिले से 378 वाहन चोरी किये गये थे। अपर पुलिस महानिदेशक डीके ठाकुर के नेतृत्व में मेरठ के तत्कालीन पुलिस के कमांडर रोहित सिंह सजवाण के निर्देशन में मेरठ पुलिस ने 155 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से पुलिस ने 95 वाहन बरामद किये। बुलंदशहर जिले में वाहन चोरी के 184 मुकदमें दर्ज किये गये, जिनमें 120 अभियुक्तों का नाम लिखा गया। इन वाहन चोरों ने 184 दुपहिया और चुपहिया वाहन चुराये थे। बुलंदशहर के पुलिस कप्तान श्लोक कुमार के निर्देशन में पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए 116 आरोपियों को अरेस्ट किया गया, जिनके कब्जे से चोरी किये गये 52 वाहन बरामद किये गये। बागपत जिले में वाहन चोरी के 86 मुकदमे पंजीकृत हुए, जिनमें 38 अभियुक्त बनाये गये। इन वाहन चोरों ने जिले से 87 वाहन चोरी किये थे। बागपत पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में बागपत पुलिस ने चोरी हुए वाहनों के अभियोगों का अनावरण करते हुए 37 आरोपियों को अरेस्ट किया गया, जिनके कब्जे से 34 वाहन बरामद किये गये। बागपत पुलिस से सिर्फ एक ही वाहन चोर ऐसा है, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।


हापुड़ जिले में वाहन चोरी के 114 अभियोग दर्ज हुए, जिनमें 69 को चोर बनाया गया। इन चोरों द्वारा जिले से 114 वाहन चोरी किये गये थे। हापुड़ पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं का भंडाफोड़ करते हुए 66 वाहन चोरों को अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये वाहन चोरों के कब्जे से चोरी किये गये 34 वाहन बरामद किये। सहारनपुर जिले के विभिन्न थानों में वाहन चोरी के 122 मुकदमें पंजीकृत किये गये, जिनमें 97 वाहन चोर थे। इन वाहन चोरों द्वारा जनपद से 122 वाहन चोरी किये गये। सहारनपुर के तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताड़ा के निर्देशन में सहारनपुर पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों को बेनकाब करते हुए 95 आरोपियों को अरेस्ट किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 66 चोरी के वाहन बरामद किये। मुजफ्फरनगर जिले के विभिन्न थानों पर वाहन चोरी के 109 मुकदमे लिखे गये, जिनमें 128 वाहन चोरों का दर्ज किया गया। इन वाहन चोरों द्वारा जनपद से 109 चोरी किये गये थे। मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा वाहन चोर की वारदातों का पर्दा उठाकर 128 आरोपियों में से 127 आरोपियों को अरेस्ट किया गया। बागपत जिले के बाद मुजफ्फरनगर ऐसा जिला है, जहां पर सिर्फ एक वाहन चोरी पुलिस की अरेस्टिंग से बाहर है। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अरेस्ट किये गये वाहन चोरों के पास से 69 वाहन बरामद किये गये। हरियाणा प्रदेश की सीमा से सटे हुए जनपद शामली जनपद के पुलिस स्टेशनों पर वाहन चोरी के 73 मुकदमे दर्ज किये गये, जिनमें 94 वाहन चोरों को दर्ज किया गया। इन चोरों द्वारा जिले से 73 वाहन चोरी किये थे। शामली पुलिस ने इन वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 92 आरोपियों को अरेस्ट किया, जिनके कब्जे से 52 चोरी किये गये वाहन बरामद किये गये।



epmty
epmty
Top