पुलिस की बड़ी कार्रवाई - विधायक को किया गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई - विधायक को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने नूंह हिंसा के आरोप में कांग्रेस के विधायक को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को शोभायात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा हो गई थी। इस मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई करती जा रही है। बीते दिनों भी चर्चित को रक्षक मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब हरियाणा पुलिस ने हरियाणा की फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक मामन खान को नूंह हिंसा के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता कि हरियाणा पुलिस ने नूंह हिंसा में साक्ष्य जुटाने के बाद ही कांग्रेस विधायक मामन खान को आरोपी बनाया था हालांकि कांग्रेस विधायक मामन खान में पंजाब- हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर नूंह हिंसा की निष्पक्ष जांच करने की मांग कर रहे थे। कांग्रेस विधायक मामन खान पर आरोप है कि नूंह के नगीना पुलिस थाने में दर्ज हिंसा के एक मामले में कांग्रेस विधायक मामन खान को तौफीक नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति के संपर्क में रहने के कारण आरोपी बनाया गया है। हरियाणा पुलिस तौफीक को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

epmty
epmty
Top