फिर लगा खाकी पर दाग- रेप का आरोपी सिपाही सस्पेंड

फिर लगा खाकी पर दाग- रेप का आरोपी सिपाही सस्पेंड

बदायूं। उत्तर प्रदेश पुलिस की खाकी को दागदार करने का मामला प्रकाश में आया है। डायल 112 पर तैनात सिपाही को उसके ऊपर लगे रेप के आरोपों के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप लगाने वाली महिला ने सिपाही पर बहला-फुसलाकर घर में घुसकर रेप करने का आरोप लगाया है। इस दौरान अश्लील वीडियो शूट करने की बाद भी महिला द्वारा अपनी शिकायत में कही गई है।

बदायूं जनपद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की डायल 112 पर तैनात सिपाही पर रेप करने का आरोप लगा है। थाना क्षेत्र की रहने वाली एक पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बीते दिन पुलिस को विधिवत तहरीर दी और आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी पन्नालाल ने उसके घर में घुसकर उसे बहलाते फुसलाते हुए रेप की वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान आरोपी पुलिसकर्मी द्वारा उसकी अश्लील वीडियो भी शूट की गई है। अब तक लगभग सात लाख की रकम भी वह पीड़िता से वसूल कर चुका है।

मामला मीडिया में आते ही थाना सिविल लाइन पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पूरे मामले की जांच एसपी सिटी की ओर से की गई। प्रथम दृष्टया रेप के आरोप को सही पाया गया, जिसके चलते सिपाही पन्नालाल को सस्पेंड कर दिया गया है। एसएसपी डॉक्टर ओपी सिंह की ओर से अब सस्पेंड किए गए सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

epmty
epmty
Top