बिजनौर में अस्थाई जेल में फांसी पर झूल गया कैदी, हुई मौत

बिजनौर में अस्थाई जेल में फांसी पर झूल गया कैदी, हुई मौत

बिजनौर। बरेली जेल से फरार कैदी को बिजनौर पुलिस ने 2 फरवरी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कैदी को अस्थाई जेल में कोविड-19 के तहत शिफ्ट किया था। सजायाफ्ता कैदी ने बीती रात बाथरूम में अपने लोअर का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुबह अस्थाई जेल में नियुक्त सिपाहियों ने जब बाथरूम खोल कर देखा तो कैदी मृत अवस्था में बाथरूम में पड़ा मिला। पुलिस ने कैदी के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

मृतक कैदी नरपाल उर्फ सोनू जनपद किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव मौजमपुर रायपुर का रहने वाला था। 14 फरवरी 2009 को आरोपी मृतक कैदी ने एक नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के इस मामने को लेकर न्यायालय में हुई सुनवाई के दौरान विद्वान न्यायाधीश ने मृतक कैदी को आजीवन कारावास व 15 हजार रुपये का अर्थ दंड देकर जेल भेज दिया था। कुछ समय के बाद मृतक कैदी को बिजनौर जेल से बरेली सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया था।

मृतक कैदी नरपाल 1 फरवरी को सेंट्रल जेल बरेली से फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस महानिरीक्षक ने फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार का ईनाम भी घोषित किया था। इसी कड़ी में जनपद बिजनौर की किरतपुर की पुलिस ने 2 फरवरी को जेल से फरार कैदी को गिरफ्तार कर लिया था और बिजनौर की अस्थाई जेल में कोविड-19 के तहत बंद कर दिया था। बीती रात मृतक कैदी द्वारा अस्थाई जेल के बाथरूम में अपने लोअर से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।



epmty
epmty
Top