रेस्टोरेंट की आड में अवैध हुक्का बार- पुलिस की रेड में दो गिरफ्तार

रेस्टोरेंट की आड में अवैध हुक्का बार- पुलिस की रेड में दो गिरफ्तार

लखनऊ। रेस्टोरेंट की आड़ में संचालित किए जा रहे हुक्का बार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने छापामार कार्यवाही कर मौके से दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान रेस्टोरेंट का संचालक फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश की जा रही है। अवैध हुक्का बार के खिलाफ की गई इस छापामार कार्यवाही से रेस्टोरेंट की आड़ में अन्य काम करने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।


महानगर की गुडंबा पुलिस को रिंग रोड स्थित मनोरमा टेरेस कैफे में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई थी। इंस्पेक्टर आलोक राय ने तुरंत पुलिस की एक टीम गठित कर उसे छापामार कार्रवाई करने के लिए मौके पर भेजा।

घेराबंदी करते हुए जैसे ही पुलिस रेस्टोरेंट के भीतर घुसी तो कैफे में कुछ लोग खा पी र


हे थे। इस दौरान किनारे पर बैठे दो व्यक्ति पुलिस को देखते ही वहां से भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दौड़ भाग करते हुए दोनों को दबोच लिया। जिनकी पहचान मलिहाबाद बहेलिया निवासी 25 वर्षीय सुखबीर सिंह और मलिहाबाद नजर नगर के रहने वाले 20 वर्षीय अजीत कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया है कि रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से हुक्का के तीन पाइप, एक पैकेट चोरकॉल, फ्लेवर तंबाकू आदि सामान बरामद किया है। पुलिस फरार हुए संचालक की तलाश में दबिश देने में लगी हुई है।


epmty
epmty
Top