पति ही निकला सुप्रीम कोर्ट की वकील का कातिल - हुआ गिरफ्तार

पति ही निकला सुप्रीम कोर्ट की वकील का कातिल - हुआ गिरफ्तार

गौतम बुद्ध नगर। कल नोएडा के सेक्टर 30 में सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील की उनके घर से लाश मिली थी। महिला वकील का शव मिलने के बाद से पुलिस इस हत्याकांड की जांच में जुटी हुई थी। अब पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।

गौर तलब है कि सुप्रीम कोर्ट में प्रेक्टिस करने वाली महिला वकील रेणु सिन्हा का सेक्टर 30 स्थित उनके घर के बाथरूम से उनका शव मिला था। महिला वकील के भाई ने उसके पति पर हत्या की आशंका जताते हुए नोएडा के सेक्टर 20 थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस घटना के बाद नोएडा के डीसीपी हरिश चंदर, एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी तथा एसीपी रजनीश वर्मा सहित पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर घटना की गहनता से जांच पड़ताल की थी।

बताया जाता है कि 60 साल की महिला वकील रेणु अपने पति नितिन नाथ सिंहा के साथ रहती थी। इन दोनों का बेटा अमेरिका में नौकरी कर रहा है तथा वह कभी-कभी नोएडा आता था। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस महिला वकील के पति को तलाश करने में जुटी हुई थी। अब पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील के कातिल पति को गिरफ्तार कर लिया है।

epmty
epmty
Top