शर्मसार हुई मानवता - फिर दोहराई निर्भया जैसी एक और घटना

शर्मसार हुई मानवता - फिर दोहराई निर्भया जैसी एक और घटना

बदायूं। दिल्ली के निर्भया गैंगरेप जैसा ही एक भयावह मामला यूपी के बदायूं में घटा है। घटना उत्तर प्रदेश के बदायूं में उघैती थाना क्षेत्र के मेवली गांव में रविवार शाम को हुई। जहां एक अधेड़ महिला के साथ गैंगरेप और मारपीट का मामला सामने आया है।

पोस्टमार्टम के अनुसार, अधेड़ महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाली गई थी और गंभीर चोटें थी और खून की कमी थी। यह भी पाया गया कि महिला का फेफड़ा पंचर था। कई पसलियां और पैर टूटे हुए थे। रिपोर्ट के अनुसार किसी भारी चीज से महिला के गुप्त अंग को चोट पहुंचाई गई थी।

बदायूं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा घटना स्थल पर पहुंचे और इस घोर अपराध के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामले में तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

पुलिस आरोपी महंत सत्यनारायण, उसके शिष्य वेदराम और ड्राइवर जसपाल की तलाश तेजी से कर रही है। खबर के मुताबिक महिला रविवार शाम को पास के ही एक मंदिर में दर्शन करने गई थी और वापस नहीं लौटी। आरोपियों ने महिला का शव रविवार की रात करीब 12 बजे उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। महिला ने उसी रात दम तोड़ दिया।

epmty
epmty
Top