मरम्मत करते समय गिरा मकान- 2 लोगों की मौत- मचा कोहराम

मुंबई। मरम्मत के दौरान मकान के गिरने से मलबे के नीचे दब कर दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे के तुरंत बाद मलबे से निकालकर दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
रविवार को हुए एक बड़े हादसे में मुंबई के भांडुप पश्चिम में मरम्मत के दौरान मकान के गिरने से दो लोगों की मलबे के नीचे दब कर मौत हो गई है। मकान के गिरते ही इलाके में बुरी तरह से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने नागरिकों द्वारा निकाले गए 2 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय राजकुमार धोत्रे और 18 वर्षीय रामानंद यादव के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।