महिलाओं को मिली हेल्प डेस्क की सौगात- हाथरस POLICE सेवा में तैयार

हाथरस। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस कप्तान विनीत जायसवाल जनपद की छात्राओं एवं महिलाओं को लगातार जागरूक कर रहे है। चाहे वो आत्मनिर्भर हो या उनकी सुरक्षा। पुलिस कप्तान विनीत जायसवाल के नेतृत्व में आदर्श जनता इण्टर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं छात्राओं को हेल्पलाईन नंबरों व सोशल मीडिया के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया है। उसी दौरान पुलिस कप्तान विनीत जायसवाल ने महिलाओं एवं छात्राओं को कहा कि किसी भी अप्रिय घटना होने की आशंका होने पर तत्काल अपने परिवारीजनो या थाने पर या पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बर पर बिना झिझक के कॉल करें।
पुलिस कप्तान विनीत जायसवाल ने मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद स्तर पर सार्वजनिक स्थलो जैसे-चैराहो, बाजारो, कालेज, कोचिंग संस्थान व अन्य सार्वजनिक स्थलों को असामाजिक तत्वो से मुक्त कराये जाने तथा महिलाओ एवं छात्राओ के साथ राह चलते छेडखानी, अभद्रता, अश्लील प्रदर्शन तथा अभद्र टिप्पणिया इत्यादि की घटनाओ को रोकने के लिये तथा चलाये जा रहे अभियान मिशन शक्ति के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे डायल 112 नम्बर, वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी कॉप एप, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बूलेन्स सेवा के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिलाओ एवं जनता के लोगो को सभी उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से उप्लब्ध सुरक्षा सम्बन्धी सेवाऐ एवं एप्लीकेशन आदि के बारे में जागरुक किया गया तथा सभी महिलाओ को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करने, शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया।

पुलिस विनीत जायसवाल ने छात्राओं को बताया कि सोशल मीडिया पर हमेशा अपनी प्राइवेसी रखते हुये उसका प्रयोग करना चाहिए। सभी को अवगत कराया कि सभी थानो में महिलाओ की सुरक्षा एवं सहायता हेतु एक महिला हैल्पडेस्क बनाया गया है जहाँ पर महिला कर्मी द्वारा महिलाओ की शिकायत सुनी जायेगी तथा समय से उनका निस्तारण कराया जायेगा। इसके अतिरिक्त जनपद के सभी थानाक्षेत्र में सक्रिय एंटी रोमियो टीम के बारे में भी छात्राओं को अवगत कराया तथा इसको और बेहतर करने हेतु छात्राओं से सुझाव भी मांगे गये।
पुलिस कप्तान विनीत जायसवाल ने बालिकाओ छात्राओ को बताया कि किसी भी अप्रिय घटना होने की आशंका होने पर तत्काल अपने परिवारीजनो या थाने पर या पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बर पर बिना झिझक के कॉल करें।