15 हजार रूपये का इनामी गोतस्कर गिरफ्तार

15 हजार रूपये का इनामी गोतस्कर गिरफ्तार

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर के धनघटा इलाके में पुलिस ने जौनपुर के रहने वाले 15 हजार रूपये के इनामी कमलेश को गिरफ्तार किया है।

उससे एक बारह टायर वाले ट्रक को भी जब्त किया गया जिसमें 20 जिंदा और दो मृत गोवंश पशु थे। उसके पास एक तमंचा भी मिला है।

पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह ने आज यहां कहा कि कमलेश काफी समय से गोतस्करी के धंधे में लिप्त रहा है। उसके ऊपर 15 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। बीती रात वह असलहे से लैस होकर धनघटा क्षेत्र के रामजानकी मार्ग से 12 चक्का ट्रक में गोवंशीय पशुओं को लादकर ले जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर धनघटा पुलिस ने उसका पीछा किया और घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में ठूंस कर भरे गए पशुओं में दो की मृत्यु हो चुकी थी। बीस पशु जीवित बरामद किए गए।


epmty
epmty
Top